मोतिहारी, मार्च 19 -- चकिया, एक संवाददाता। चकिया थाना क्षेत्र के सिहोरवा गांव में पुलिस व अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ मामले में पुलिस ने दो महिला समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद बुधवार को गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी संतोष कुमार ने बताया कि मुठभेड़ मामले में दो मृतक समेत 8 को नामजद आरोपी बनाया गया है। आरोपियों में सिहोरवा निवासी संत कुमार तिवारी, उज्जवल कुमार, ममता देवी, रिस्टी कुमारी, बुल्लाचक निवासी मृतक कुंदन ठाकुर व उसका साला कोइरगावा निवासी दिव्यांशु व कुणाल ठाकुर, मुजफ्फरपुर जिला के साहेबगंज थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी प्रियांशु दुबे शामिल हैं। इसमें घटना के बाद पुलिस ने नामजद आरोपी संत कुमार तिवारी, उज्जवल कुमार, ममता देवी, रिस्टी कुमारी व दिव्यांशु कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.