समस्तीपुर, फरवरी 10 -- शाहपुर पटोरी। निषादों की राष्ट्रीय तीर्थस्थली बाबा अमर सिंह मंदिर, शिउरा परिसर में विकास के नए आयाम गढ़े जाएंगे। मोहिउद्दीननगर के विधायक राजेश कुमार सिंह की पहल पर विकास कार्य के लिए पर्यटन विभाग ने लगभग 14 करोड़ रुपए की राशि खर्च करने की स्वीकृति दी है। निर्माण योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए विधायक राजेश कुमार सिंह ने क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों एवं मेला समिति से जुड़े सदस्यों के साथ बैठक की। यहां रामनवमी से तीन दिनों तक राजकीय मेले का आयोजन होता है। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सूर्य नारायण सहनी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कई निर्णय लिए गए। बैठक में जानकारी दी गई की मेला परिसर को पर्यटन क्षेत्र के नक्शे पर लाने के लिए तीन मंजिला यात्री निवास का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा पानी टंकी, जलापूर्ति, ब...