लखनऊ, जनवरी 24 -- -भाजपा कार्यालय पहुंचे गृहमंत्री ने बंद कमरे में सीएम, प्रदेशाध्यक्ष, महामंत्री संगठन व डिप्यी सीएम संग की बात -पार्टी के सभी प्रदेश महामंत्रियों से मिले, सब काम छोड़ 10 दिन एसआईआर के काम को गति देने के निर्देश लखनऊ, विशेष संवाददाता यूपी दिवस समारोह में शामिल होने आए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सूबे की सियासी नब्ज भी टटोली। शाह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने सांगठनिक गतिविधियों पर चर्चा के साथ ही एसआईआर की मौजूदा स्थिति और उससे उत्पन्न परिस्थितियों का भी आंकलन किया। उन्होंने बंद कमरे में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से बात की। उसके बाद सभी प्रदेश महामंत्रियों से ...