शाह ने जनगणना के लिए चार डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू किए
नई दिल्ली, मार्च 5 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को जनगणना-2027 के लिए चार डिजिटल प्लेटफॉर्म का 'सॉफ्ट लॉन्च' किया। ये देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना के संचालन में सहायक होंगे। वहीं, दो शुभंकर प्रगति (महिला) और विकास (पुरुष) का औपचारिक अनावरण भी किया। जनगणना का पहला चरण एक अप्रैल से शुरू होगा। देशभर में गणना कार्यों को सुगम बनाने के लिए सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) ने ये एडवांस डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित किए हैं। सॉप्ट लॉन्च से आशय किसी वेब एप्लिकेशन या सेवा का उपयोग बड़े पैमाने पर शुरू करने से पहले सीमित दायरे में प्रायोगिक तौर पर जारी करना। शाह ने उपग्रह तस्वीरों का इस्तेमाल कर डिजिटल रूप से मकान सूचीकरण ब्लॉक बनाने के लिए हाउस लिस्टिंग ब्लॉक क्रिएटर (एचएलबीसी) वेब एप्लिकेशन लॉन्च किया, जिससे देशभर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.