औरैया, मई 28 -- औरैया, संवाददाता। शहर की ऐतिहासिक शाह जमाल मस्जिद में गुरुवार को ईद उल जुहा (बकरीद) का पर्व धार्मिक उत्साह, आस्था और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग नए परिधानों में मस्जिद पहुंचने लगे। नमाज से पहले मस्जिद परिसर और आसपास का इलाका नमाजियों की भीड़ से गुलजार रहा। तय समय पर इमाम की अगुवाई में हजारों लोगों ने सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की और देश में अमन-चैन, खुशहाली तथा तरक्की की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- बकरीद पर अदा हुई नमाज, अमन-चैन व भाईचारे की मांगी दुआ पूरे मस्जिद परिसर में भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना रहा। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूर...