हरिद्वार, मार्च 7 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हरिद्वार दौरे के विरोध में शनिवार को जिला महानगर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इसके बाद शाह को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने तुलसी चौक पर रोककर हिरासत में ले लिया। पार्टी कार्यकर्ता हाथों में 'अमित शाह गो बैक' के पोस्टर थामे थे। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि शाह को देवभूमि की जनता को बताना चाहिए कि भारत में अमेरिकी दखल पर केंद्र सरकार चुप क्यों है? अंकिता भंडारी हत्याकांड से कथित तौर पर जुड़े 'वीआईपी' की गिरफ्तारी अब तक क्यों नहीं हुई? हरिद्वार में कुछ नेताओं के संरक्षण में चल रही नशे की तस्करी पर कार्रवाई कब होगी? शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का अपमान क्यों किया जा रहा है? इस पर भी गृह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.