हरिद्वार, मार्च 7 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत में शंकराचार्य चौक पर पहाड़ी गीत गूंजे। पारंपरिक वाद्य यंत्रों के बीच पहाड़ी वेशभूषा में सजे कलाकार उनके स्वागत के लिए खड़े थे। जैसे ही शाह का काफिला गुजरा, कलाकारों ने लोकगीत गुनगुनाए। उनका काफिला गुजरने के बाद भी लोक कलाकारों का गीत-संगीत जारी रहा। गुजरात से आई महिला पर्यटकों ने 'बेडू पाको बारामासा' गीत पर नृत्य किया। कई लोगों ने इस पल को मोबाइल कैमरों में कैद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...