शाह के भाषण में मोदी-धामी का 11 बार जिक्र
हरिद्वार, मार्च 7 -- धामी सरकार के 'चार साल बेमिसाल' कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व सराहा। इसके साथ ही, केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार को विकास कार्यों का श्रेय भी दिया। शनिवार को बैरागी कैंप में आयोजित जनसभा में शाह ने अपने भाषण में 11-11 बार प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का उल्लेख किया। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को तीन बार 'राहुल बाबा' कहकर संबोधित किया। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काम भी सराहे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का भी तीन बार नाम लेकर संगठन और सरकार के बेहतर समन्वय पर जोर दिया। विपक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.