हरिद्वार, मार्च 5 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी सात मार्च को हरिद्वार पहुंचेंगे। बैरागी कैंप में होने वाले विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। इस क्रम में हरिद्वार पुलिस की ओर से विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। सैकड़ों वाहनों के लिए नौ पार्किंग चिन्हित की गई हैं। शनिवार को लक्सर, पथरी, कनखल से आने वाली बसों को जगजीतपुर, बुड्ढी माता तिराहा, श्रीयंत्र पुलिया से होकर बैरागी कैम्प ले जाया जाएगा। सभी बसों को पुलिस हैंगर के पीछे और नदीघाट में पार्क कराया जाएगा। रुड़की, भगवानपुर, मंगलौर, खानपुर, नारसन, कलियर और बुग्गावाला से आने वाली बसें हरिलोक तिराहे से ऋषिकुल हाईवे, शंकराचार्य चौक और बैरागी कट से बैरागी कैंप में ही एनएच प्रोजेक्ट के पास सेक्टर-एक और सेक्टर-दो में बनाई गई पार्किंग में खड़ी होंगी। सिडकुल-बहादराबाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.