जमशेदपुर, दिसम्बर 28 -- सिख पंथ के दसवीं पातशाही दशमेश गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह के 359वें प्रकाशोत्सव पर शनिवार को आयोजित शोभायात्रा में शहर श्रद्धा और आस्था में डूबा नजर आया। संगत शाह-ए-शहंशाह गुरु गोबिंद सिंह और बादशाह दरवेश गुरु गोबिंद सिंह की जय-जयकार करती हुई शोभायात्रा में शामिल हुई। सबद-कीर्तन और गुरबानी के बीच बोले सो निहाल सतश्रीअकाल के जयकारे गूंजते रहे। गेंदा फूलों से सजी पालकी साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब विराजमान थे। पालकी के पीछे संगत गुरबानी का पाठ करते हुए चल रही थी, जिसमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे। सबसे आगे एक नन्हा बच्चा निशान साहिब लेकर चल रहा था। इसके बाद माता साहिब कौर गतका ग्रुप और बहादुर खालसा गतका ग्रुप ने अपने हैरतअंगेज़ गतका प्रदर्शन से संगत को मंत्रमुग्ध किया। साकची गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी अमृतपाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.