शाह आलमाबाद में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
कौशाम्बी, जून 22 -- टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान अंतर्गत एसडीएम मंझनपुर आकाश सिंह ने सोमवार को ग्राम शाह आलमाबाद में कैंप आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की शिकायतें सुनते हुए राजस्व एवं पुलिस टीम की मदद से भूमि विवाद से संबंधित दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। कैंप में एसडीएम ने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मदद से सबसे पहले चकमार्ग की पैमाइश कर उसे चिन्हित कराया। इसके बाद अवैध अतिक्रमण मिलने पर मौके पर पहुंचकर तत्काल हटवाया। इसी प्रकार ग्राम की खलिहान भूमि पर अतिक्रमण पाया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने खुद की मौजूदगी में पैमाइश कराकर उसे चिन्हित किया। इस दौरान पाया कि कुछ लोगों ने अस्थायी अतिक्रमण किया है। उन्होंने मौके पर जाकर अतिक्रमण हटवाते हुए चेतावनी दी कि दोबारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.