शाहूजी महाराज की जयंती पर हुई विचार गोष्ठी
मथुरा, जून 26 -- डॉ. अम्बेडकर सामाजिक अधिकार मंच ने शुक्रवार को अम्बेडकर भवन डीग गेट पर आरक्षण के जनक छत्रपति शाहूजी महाराज की 152वीं जयंती पर विचार गोष्ठी एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि चोखेलाल प्रधान ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन संघर्ष एवं वंचित, शोषित व पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए किए कार्यों पर प्रकाश डाला। मंच के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने शिक्षा, समानता एवं आरक्षण की अवधारणा को व्यवहारिक रूप देकर परिवर्तन की नींव रखी। गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात कर सामाजिक न्याय, अवसर एवं शिक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- छत्रपति शाहूजी महाराज के आदर्शों पर चलने का संकल्प इसमें मोहन सिंह कदम, बनी सिंह सागर, सौदान सिंह कर्दम, विक्रम बाल्मीकि, मेराज अली, सीवी वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.