शाहुपुरा में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, विरोध के बीच तोड़े निर्माण
फरीदाबाद, जून 23 -- फरीदाबाद, सरसमल। शाहुपुरा गांव की राजस्व सीमा में मंगलवार को अवैध कॉलोनी के खिलाफ तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कई निर्माण, चारदीवारियां और डीपीसी ध्वस्त की गईं। मौके पर कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान पूरा कराया गया। जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) विभाग की टीम ने करीब 1.2 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में कार्रवाई की। अभियान के दौरान छह निर्माणाधीन ढांचे, तीन चारदीवारियां और 20 डीपीसी तोड़ी गईं। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहे ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति पैदा न हो।
विरोध की कोशिश कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। एक महिला ने भी अपने मकान को बचाने के लिए टीम को रोकने का प्रयास किया। उसे हटाने में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.