शाहुपर पुलिस ने मुठभेड़ में पांच चोर दबोचे
मुजफ्फर नगर, अगस्त 26 -- मुजफ्फरनगर थाना शाहपुर पुलिस ने विद्युत तार चोरी करने वाले पांच शातिरों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दो शातिर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों से दो तमंचे, 70 किलो ट्रांसफार्मर की कोईल, एक छोटा हाथी व नगदी बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया है।पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने बताया कि अवर अभियंता विशाल कुमार वर्मा ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चोरों ने गांव किनौनी के जंगल से किसानों के नलकूल पर लगे विद्युत ट्रांसफार्मरों से तार व सामान चोरी किया है। पुलिस ने टीम गठित कर चोरों की तलाश शुरु कर दी। देर रात पुलिस हरसौली काकडा के बीच मैन रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने एक संदिग्ध छोटे हाथी को देखकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.