विकासनगर, मार्च 24 -- कालसी ब्लाक अंतर्गत खत अठगांव के टिपऊ गांव के ग्रामीण मंगलवार को अपने आराध्य शिलगूर बिजट महाराज के देव चिन्हों को 12 वर्षो बाद शाही स्नान के लिए हरिद्वार ले गए। वहीं शिलगूर और विजट देवता की देव पालकियां बुधवार को टिपऊ गांव से यमुना घाट हरिपुर में स्नान के लिए ले जाया जाएगा और हरिद्वार से देव चिन्हों को स्नान कर गांव पहुंचकर देवता के देव चिन्हों को एक फलदार वृक्ष पर तीन माह तक रखा जाएगा। उसके उपरांत 22 जून को टिपऊ गांव के ग्रामीण देव चिन्हों को लेकर हिमाचल प्रदेश के चूड़धार में शाही स्नान के लिए रवाना होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.