शाही रेस्ट हाउस में पुलिस का छापा, नाबालिग समेत पांच महिलाएं व एक युवक हिरासत में
मधुबनी, जून 3 -- पंडौल,एक संवाददाता। सदर एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने सकरी थाना क्षेत्र के नरपति नगर सीमा गांव के समीप स्थित शाही रेस्ट हाउस में छापेमारी कर कथित देह व्यापार के मामले का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक नाबालिग लड़की समेत पांच महिलाओं और एक युवक को हिरासत में लिया है। मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए जाने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, शाही रेस्ट हाउस में पिछले कई वर्षों से कथित रूप से देह व्यापार संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। इसे लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी थी। गुप्त सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में महिला थाना अध्यक्ष रीना भारती, सकरी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल थे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.