बरेली, मार्च 26 -- शाही, संवाददाता।बुधवार शाम बीथम नौगवां और बहादुरपुर गांव के बीच बहादुरपुर निवासी अरविन्द शर्मा के गन्ने के खेत में युवक का शव मिला। राहगीर ने सूचना बीथम नौगवां के ग्रामीणों को दी। पुलिस ने बीथम एवं बहादुरपुर के ग्रामीणों को शिनाख्त को बुलाया। परिजनों ने शव की शिनाख्त 27 वर्षीय आरिश बाबू पुत्र मोहम्मद हनीफ खान निवासी बीथम नौगवां के रूप में की। आरिश सोमवार को मिर्जापुर की साप्ताहिक बाजार गया था। देर रात तक नहीं लौटा्र तो बुधवार सुबह मृतक के चाचा ने शाही थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। सीओ अजय कुमार एवं फोरेंसिक टीम पहुंचीं। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार बैसला ने बताया तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...