बरेली, मार्च 4 -- शाही, संवाददाता। पेड़ों को लेकर शाही के वसावनपुर गांव में लंबे समय से दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद मंगलवार रात गरमा गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष में जमकर पथराव हुआ, जिसमें छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। जहां एक युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से मामले में तहरीर नहीं दी गई है। गांव के बंटी और ढाकनलाल के बीच खेत में लगे पापुलर और यूकेलिप्टस के पेड़ों के मालिकाना हक को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। करीब आठ माह पहले बंटी ने पेड़ ठेकेदार को 15 हजार रुपये में बेच दिए थे। ढाकनलाल ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। हालांकि उस समये क्षेत्र के छुटभइया नेताओं ने मामला दबा दिया था। निस्तारण न होने पर ढाकनलाल पक्ष के लोग मौके की तलाश में थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.