बरेली, मई 18 -- शाही, संवाददाता।शाही में डेढ़ माह में कैंसर की बीमारी से तीसरी मौत हो गई। रविवार की शाम सात बजे शाही के मोहल्ला हसनपुर निवासी महबूब हसन खाँ (65) की कैसर से मौत हो गई। मृतक के पांच बेटे हैं। महबूब की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।शाही के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी आसिफ अली खां (55) पुत्र खुर्शीद अली खां की गुरुवार को कैंसर से मौत हो गई। डेढ़ माह पहले ही उनकी पत्नी मन्नो की कैंसर से मौत हुई थी। लोगों ने बताया पिछले दो साल में कस्बे में कैंसर से 24 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। यह भी पढ़ें- कैंसर के कारण-निवारण बताए लगातार हो रही मौतों से कस्बे के लोग दहशत में हैं। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से कस्बे में कैंसर की जांच को विशेष शिविर लगाने और बीमारी के कारणों का पता लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...