जौनपुर, जनवरी 26 -- जौनपुर, संवाददाता। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस-2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के मौके पर रविवार को पर्यटन स्थलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने किया। प्रदर्शनी में शाही पुल के विविध छायाचित्रों के माध्यम से मानवीय संवेदनाओं, जीवन संघर्ष और सामाजिक रिश्तों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया। ब्रज की होली, वाराणसी के दशाश्वमेध घाट और सारनाथ तथा प्रयागराज कुंभ की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक छवियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। प्रदर्शनी में डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि भारत की संस्कृति अत्यंत समृद्ध और विविधतापूर्ण है। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक पर्यटन का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.