आगरा, मार्च 6 -- ग्वालियर गेट के समीप दुल्हारा मार्ग पर शाही तालाब में शुक्रवार को एक युवक का शव उतराता देख सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला। उसने तीन दिन पहले भी बुलंद दरवाजे के पास शाही तालाब में कूदने की कोशिश की थी। पुलिस जांच के दौरान मृत युवक की पहचान अमन (19) वर्ष पुत्र पप्पू अब्बासी निवासी मोहल्ला बनीइसराइल के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि अमन को शराब पीने की लत थी। तीन दिन पहले भी उसने बुलंद दरवाजे के पास स्थित शाही तालाब में कूदने की कोशिश की थी। लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर रोक लिया था।परिजनों के अनुसार अमन कुछ दिन पहले अलवर जाने की बात कहकर घर से निकला था। परिवार को लगा कि वह काम के सिलसिले में गया है लेकिन शुक्रवार को उसका शव तालाब में मिला। घटना के बाद परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। और उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.