शाही जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर मामले में अब 21 जुलाई को सुनवाई
संभल, मई 27 -- शाही जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर मामले में मंगलवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 21 जुलाई की तारीख नियत की है। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा ट्रायल कोर्ट के सर्वे आदेश को बरकरार रखने के बाद हिंदू पक्ष ने हाईकोर्ट के आदेश की प्रमाणित प्रति अदालत में दाखिल की। वहीं मुस्लिम पक्ष ने क्षेत्राधिकार समेत अन्य बिंदुओं को लेकर अपनी आपत्तियां दोहराईं। इस बीच गाजियाबाद निवासी एक महिला ने भी मामले में पक्षकार बनाए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। हिंदू पक्ष की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट के 19 मई 2025 के आदेश की प्रमाणित प्रति सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य कुमार सिंह की अदालत में प्रस्तुत की गई। वादी पक्ष के अधिवक्ता श्रीगोपाल शर्मा ने बताया कि जामा मस्जिद इंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.