मेरठ, मार्च 16 -- मौलाना कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने बताया कि आज से शाही जामा मस्जिद में तीन दिन का शबीना शुरू होगा। जिन लोगों की तरावीह में कुरआन की पूरी तिलावत मुकम्मल नहीं हो पाई है, वह इन दिनों में आकर शबीना में शरीक हों। उन्होंने ने बताया कि वह पिछले 45 सालों से शाही जामा मस्जिद में शबीना सुनाते आ रहे हैं और उसी परंपरा के अनुसार इस बार भी तीन दिन का शबीना होगा। कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने तकरीर में कहा कि कुरआन अल्लाह की बहुत बड़ी नेमत है और यह इंसान को सही और गलत में फर्क बताने वाली किताब है। इसलिए इस किताब से रहनुमाई हासिल करना और इसकी तिलावत में मशगूल रहना हर मुसलमान के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि शाही जामा मस्जिद में इशा की नमाज 8:15 बजे रात में होगी। शबीना तीन दिन तक चलेगा और 29वीं शब ए कद्र में कुरआन मुकम्मल होने के बाद दुआ करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.