बरेली, मई 1 -- शाही, संवाददाता।शाही के मोहल्ला हसनपुर के हसीन मियां का पुत्र जफर अपने दोस्त गुड्डू के साथ मंगलवार शाम शादी में शामिल होने फतेहगंज पश्चिमी के गांव नवदिया गए थे। नवदिया निवासी रिश्तेदारों ने बताया दोनों युवक शादी समारोह से रात्रि ग्यारह बजे चले गए थे। मंगलवार रात्रि साढ़े 11 बजे तक परिजनों से फोन पर बात हुई थी। साढ़े ग्यारह के बाद दोनों युवकों के फोन बंद हो गए। हसीन मियां ने अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर दी। पुलिस के कार्रवाई न करने पर एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की जायेगी। यह भी पढ़ें- युवक लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत यह भी पढ़ें- तीन किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.