शाही किले में होगा योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम
जौनपुर, जून 10 -- जौनपुर, संवाददाता। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने कहा कि इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जनपद में भव्यता एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। बताया कि मुख्य कार्यक्रम शाही किले में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही समस्त विकास खंडों, थाना परिसरों, अमृत सरोवरों एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर भी योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होने विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी देते हुए बताया कि योग दिवस को उत्सव एवं त्यौहार के रूप में मनाया जाए। कार्यक्रम स्थलों पर स्वच्छता, पेयजल, मोबाइल टायलेट, विद्युत, चिकित्सा, सुरक्षा, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था समय से सुनिश्चित कर ली जाए। यह भी पढ़ें- योग दिवस पर आयोजित होगा सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.