मेरठ, मार्च 21 -- ​मेरठ। मेरठ जिले में ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार को पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक सौहार्द के साथ मनाया गया। दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह और शहर की अन्य मस्जिदों में हजारों नमाजियों ने खुदा की बारगाह में सिर झुकाया। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश-दुनिया में भाईचारे व खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं।प्रशासनिक निर्देशों का पालन करते हुए इस बार भी सड़कों पर नमाज अदा नहीं की गई। शाही ईदगाह में नमाजियों का हुजूम इस कदर उमड़ा कि निर्धारित समय से आधा घंटा पहले ही ईदगाह पूरी तरह भर गई। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने रेलवे रोड चौराहे पर ही नमाजियों को रोक दिया, जिसे लेकर कुछ देर स्थिति तनावपूर्ण रही। पुलिस से नमाजियों की झड़प भी हुई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को संभाल लिया।​शिया समुदाय ने का...