मेरठ, मार्च 29 -- दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह में शनिवार को हज ट्रेनिंग कैंप का आगाज़ मौलाना कारी शफीकुर्रहमान कासमी की अध्यक्षता में हुआ। करीब तीन घंटे तक ट्रेनिंग में कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने हज पर जाने वाले पुरुषों एवं महिलाओं को प्रोजेक्टर पर हज के अरकानों के साथ ही अन्य जरूरी जानकारियां दी। शिविर में अहराम पहनने, तवाफ और सई का प्रैक्टिकल भी कराया गया, जिससे हाजियों को हज के अरकान समझने में आसानी हुई। हज की अहमियत बयान करते हुए कहा कि हज इस्लाम के पांच बुनियादी अरकान में से एक अहम रुक्न है और जिस पर इसकी सामर्थ्य हो, उस पर हज फर्ज है। उन्होंने कहा कि हज का सही तरीका सीखना बेहद जरूरी है, क्योंकि बिना सीखे हज करने से इंसान गलतियों का शिकार हो सकता है। उन्होंने प्रोजेक्टर के ज़रिए घर से रवानगी से लेकर वापसी तक हज के तमाम अरकान और अमलात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.