बागपत, जून 13 -- बागपत। दिल्ली सहारनपुर रोड पर स्थित हरि कैसल होटल में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। हिंदू और मुस्लिम रीति रिवाज से जिले 139 बेटियों की शादियां हुई। बेटियों को आशीर्वाद देने के लिए जनप्रतिनिधि और अधिकारी पहुंचे। शानदार व्यवस्था के बीच विवाह समारोह संपन्न हुआ। वैवाहिक कार्यक्रम में सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, विधायक योगेश धामा और जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम स्थल को राजसी अंदाज में सजाया गया था। सफेद और भगवा रंग के टेंटों से सजा परिसर, फूलों की मालाओं से सजे मंडप और मंच, हर दिशा में उल्लास और एकता का वातावरण फैला था। हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों की जोडों के एक ही परिसर में फेरे हुए और निकाह कराया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लोकगीत औ...