मेरठ, अप्रैल 8 -- शाहीन बाग मामले में वार्ताकार के तौर से चर्चा में आए वरिष्ठ अधिवक्ता संजय हेगड़े सुप्रीम कोर्ट में मेरठ के स्कूलों की लड़ाई लड़ेंगे। ऑल इंडिया स्कूल लीडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार कवलजीत सिंह ने बताया कि शास्त्रीनगर में स्कूलों पर चल रही सीलिंग और प्रशासनिक कार्रवाई का विवाद अब देश की सर्वोच्च अदालत (सुप्रीम कोर्ट) पहुंच गया है। क्षेत्र के कई प्रमुख स्कूल संचालकों ने एकजुट होकर इस कार्रवाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। अमेरिकन स्कॉलर्स अकादमी के चेयरमैन विक्रम लाम्बा, अलेक्जेंडर पब्लिक स्कूल के चेयरमैन एसके शर्मा और ब्लिस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन दीपक भाटिया भी साथ हैं। उन्होंने बताया कि ​इस महत्वपूर्ण कानूनी लड़ाई में स्कूल संचालकों की ओर से देश के प्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता संजय हेगड़े पैरवी कर...