नई दिल्ली, मार्च 16 -- T20 World Cup 2026 के बाद पाकिस्तान की टीम पहली वनडे सीरीज खेलने उतरी और सीरीज में बांग्लादेश के हाथों पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। इस सीरीज में टीम के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी थे, जिन्होंने मैच के बाद उन कारणों को बताया, जिनके चलते टीम को हार का सामना करना पड़ा। सलमान अली आगा ने शतक जरूर जड़ा, लेकिन वह शतक बेकार रहा, क्योंकि आखिरी वनडे मैच में पाकिस्तान की टीम 11 रनों से मुकाबला हार गई। कप्तान शाहीन का मानना है कि रिशाद हुसैन की स्पिन बॉलिंग ने मैच उनसे छीन लिया। इसके अलावा शुरुआत में विकेट गिरना भी पाकिस्तान की हार का कारण रहा। शाहीन शाह अफरीदी ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "मुझे लगता है कि शुरुआती विकेट हमें थोड़े महंगे पड़े, लेकिन मुझे टीम पर सच में गर्व है। वे आखिर तक लड़ते हैं और मुझे लगता ह...