जमशेदपुर, दिसम्बर 25 -- झारखंड अलग राज्य के प्रणेता रहे शहीद निर्मल महतो को उनकी जयंती पर गुरुवार को श्रद्धांजलि दी गयी। शहीद निर्मल महतो के उलियान स्थित समाधिस्थल एवं चमरिया गेस्ट हाउस के बाहर झामुमो समेत अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने श्रद्धासुमन अर्पित की। शहीद निर्मल महतो की बहु और ईंचागढ़ की विधायक सविता महतो के अलावा झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी, विधायक मंगल कालिंदी समेत अन्य लोगों ने चमरिया गेस्ट हाउस के बाहर श्रद्धांजलि दी। यहां उनके शहीद स्थल पर पहले समाधि पर लोगों ने माल्यार्पण किया। बताते चलें कि चमरिया गेस्ट हाउस में ही उनकी गोली मारकर हत्या की गयी थी। गुरुवार को निर्मल महतो की 75वीं जयंती थी। इस मौके पर राज्य भर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। जमशेदपुर के कदमा उलियान स्थित निर्मल महतो के समाधि स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.