जमशेदपुर, अगस्त 11 -- जमशेदपुर । शहीद खुदीराम बोस के 118 वीं पुण्यतिथि पर टीम पीएसएफ ने भी एसडीपी रक्तदान अभियान चलाते हुए रक्ताजंली देकर श्रद्धांजलि अर्पण किया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करना हो, या सबसे बड़ा एसडीपी रक्तदान अभियान हो, टीम पीएसएफ ने शहर से लेकर सुदूरवर्ती गांव तक जागरूकता का एक अलख जगाया है। आज अस्पतालों में इलाजरत गम्भीर बीमारी से जंग लड़ रहे ऐसे मरीजों के लिए वरदान साबित होता टीम पीएसएफ का एसडीपी रक्तदान अभियान। ये एसडीपी रक्तदान नियमित रक्तदान से थोड़ा पृथक है। आमतौर पर नियमित रक्तदान में जहां औसतन दस मिनट का समय लगता है । वहीं एसडीपी रक्तदाताओं को औसतन 40 मिनट से एक घंटे तक रक्तदान बेड पर रह कर रक्तदान प्रक्रिया से गुजरना पड़ता. आज के समय कहा जाएं तो ग़लत नहीं होगा कि सबसे विश्वसनीय एवं सुरक्षित रक्तदान प्रक्रिया...