नई दिल्ली, फरवरी 15 -- बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।फिल्म की हर तरफ चर्चा हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म की अच्छी शुरुआत हुई है। ओ रोमियो की चर्चा के बीच हम आपको शाहिद कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के बारे में 7 दिलचस्प फैक्ट्स बता रहे हैं।2018 में रिलीज हुई थी शाहीद की ये फिल्म शाहिद कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म है पद्मावत। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी नजर आए थे। फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था। फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी।फिल्म का बजट और कमाई boxofficeindia.com के मुताबिक, संजय लीला भंसाली की इस फिल्म का बजट 215 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 360.89 करोड़ (ग्रॉस कलेक्शन) की कमाई की थी। यह फिल्म ब्...