नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान आज हो रहा है। रविवार शाम चुनाव प्रचार थमने के बाद अब फैसला जनता के हाथ में है। 11 नवंबर को 20 जिलों की 122 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, जिनमें से 11 सीटें इस चरण का असली सियासी रोमांच बन गई हैं। इन सीटों पर संघर्ष सिर्फ जीत-हार का नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा, जातीय गणित, दल-बदल की राजनीतिक समझ और स्थानीय नेतृत्व की साख से भी जुड़ा है। चंपारण, सीमांचल, मगध और शाहाबाद की ये अहम सीटें सत्ता की दिशा बदलने की ताकत रखती हैं। कई हाई-प्रोफाइल उम्मीदवार मैदान में हैं, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू, भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह और यूट्यूबर मनीष कश्यप के कारण मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।ये हैं वो 11 हॉट सीटें, जहां भिड़ंत सबसे दिलचस्पइमामगंज इमामगं...