हरदोई, मार्च 2 -- हरदोई, संवाददाता। जनपद के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान 25-25 हजार रुपये के इनामी दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरे बदमाश को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में पुलिस के दो सिपाही भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी आलोक राज नारायण ने बताया कि 10 फरवरी को शाहाबाद क्षेत्र के मलकापुर गांव में अनीस खां के घर अज्ञात बदमाशों ने घुसकर परिजनों को बंधक बनाया था। 30 हजार रुपये नकद व आभूषण लूट ले गए थे। इस मामले में पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए अशोक कुमार मीणा व आईजी ने भी मौके का निरीक्षण किया था। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.