शाहाबाद में 16 ओवरलोड ट्रक एक साथ सीज
हरदोई, मई 25 -- शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने 16 ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया। जिले में ओवरलोडिंग के खिलाफ इसे अब तक की बड़ी कार्रवाइयों में माना जा रहा है। रविवार रात करीब 10 बजे एएसपी आलोक राज नारायण स्वयं बाइक से हाईवे पर निकले और वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कराई। इस दौरान लकड़ी और भूसी से लदे कई ट्रकों को रोककर जांच की गई। जांच में कई चालक जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा सके, जबकि कई वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक सामान लेकर चलते पाए गए। इसके बाद एएसपी ने तत्काल शाहाबाद कोतवाली पुलिस को मौके पर बुलाया और कार्रवाई करते हुए 16 ट्रकों को सीज करा दिया। पुलिस की कार्रवाई से ओवरलोड वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई चालक रास्ता बदलकर निकलते दिखाई दिए। कार्रवाई के बाद यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.