हरदोई, फरवरी 11 -- शाहाबाद। मैगलगंज खीरी निवासी 47 वर्षीय संजय अपने परिवार के वृद्ध सदस्य देवकीनंदन मिश्रा एवं उनकी पत्नी सरोजनी मिश्रा को बाइक से लेकर पाली कस्बे में एक दावत में शामिल होने जा रहे थे। टूमुरकी से आंझी रेलवे स्टेशन की ओर जाते समय सड़क किनारे बैठे एक बंदर ने अचानक बाइक पर झपट्टा मार दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। घायलों को आनन-फानन में शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद देवकीनंदन मिश्रा और सरोजनी मिश्रा की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.