हरदोई, दिसम्बर 11 -- शाहाबाद। क्षेत्र में यूरिया खाद की कमी से परेशान किसानों को गुरुवार सुबह सर्दी में भी लंबे इंतजार का सामना करना पड़ा। शाहाबाद की नवीन गल्ला मंडी स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर सुबह से ही किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। खाद के लिए लंबी कतारें सुबह चार बजे से लगनी शुरू हो गईं। सिकंदरपुर नरकतरा निवासी दीनदयाल ने बताया कि वहा सुबह चार बजे ही पहुंच गए थे। उनके पीछे रामआसरे, निवासी हुसेपुर लुकमानपुर लाइन में लगे। वहीं हुसेपुर करमाया से आए हसीब लगभग 5 बजे और अबरार 5:30 बजे पहुंचकर कतार में खड़े हो गए। किसानों ने बताया कि उन्हें पिछले तीन दिनों से खाद नहीं मिल पा रही है। कई किसान अपने गांवों से 15 किलोमीटर दूर तक का सफर तय कर इफको किसान सेवा केंद्र पहुंच रहे हैं, लेकिन खाद का स्टॉक कम होने के कारण उन्हें अक्सर निराश होकर वापस लौट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.