हिन्दुस्तान संवाददता, अक्टूबर 6 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को सासाराम में रोहतास जिले के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। सीएम ने कहा कि जिले में नई सैटेलाइट टाउशिप विकसित की जाएगी। उसका नाम रोहतास टाउनशिप होगा। उन्होंने शाहाबाद क्षेत्र में नया एयरपोर्ट विकसित करने का भी भरोसा दिया। सम्राट ने कहा कि मांझरकुंड से गुप्ताधाम तक पर्यटन स्थलों का कायाकल्प कर सड़क, पानी, पार्किंग समेत अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। साथ ही सासाराम और औरंगाबाद तक सोन नदी का पानी आएगा। सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि रोहतास जिले में प्राकृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। मांझरकुंड, गुप्ताधाम, चौसासन मंदिर, ताराचंडी और तुतला भवानी जैसे स्थलों को विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल करीब 50 हजार पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन सुव...