हरदोई, अप्रैल 5 -- शाहाबाद। शाहाबाद क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 50-60 हमलावरों ने एक साथ कई दुकानों पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से लैस हमलावर दुकानों में घुस गए और जमकर तोड़फोड़ करते हुए सामान बाहर फेंक दिया। विरोध करने पर दुकानदारों के साथ मारपीट भी की गई। मोहल्ला सुलेमानी निवासी उमेश कुमार शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि उनकी नवीन गल्ला मंडी के पास टायर पंचर की दुकान है। सुबह करीब 11 बजे जाहिर खाँ और हारिस पुत्र कासिम रजा समेत कई लोग एकजुट होकर दुकान पर पहुंचे और हमला कर दिया। इसी तरह चौक निवासी कृष्णकांत श्रीवास्तव और बुधबाजार निवासी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने भी अपनी-अपनी दुकानों में तोड़फोड़ व मारपीट के आरोप लगाए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखकर अधिकांश हमलावर फरार हो गए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.