शाहाबाद में जहर खाने से युवती की मौत, युवक पर रिपोर्ट दर्ज
हरदोई, जुलाई 28 -- शाहाबाद। ग्राम जमालपुर में एक युवती की जहरीला पदार्थ खाने से बरेली में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतका के पिता ने गांव के ही एक युवक पर जहर देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम जमालपुर निवासी कमल किशोर ने बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी रुचि को 24 जुलाई को गांव के ही एक युवक ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ दिया था। इसके बाद युवती की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे पहले शाहजहांपुर के अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली के अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार को रुचि की मौत हो गई। युवती की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.