शाहाबाद में चार दिनों में छह स्लीपर बस सहित सात वाहन सीज
हरदोई, मई 14 -- शाहाबाद। शाहाबाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सख्त नजर आ रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले चार दिनों में ओवरलोड सवारियों से भरी 6 स्लीपर बसों सहित कुल सात वाहनों को सीज किया गया है। वहीं एक ओवरलोड टेंपो पर भी कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा की गई चेकिंग के दौरान कई बसों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी मिलीं। इतना ही नहीं दो बसों की छतों पर भी यात्री बैठे पाए गए, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। यह भी पढ़ें- 14 दिनों में 40 स्कूली वाहनों पर कार्रवाई पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को सीज कर दिया। बताया जा रहा है कि दिल्ली रूट पर चलने वाली कई बसें नियमों को ताक पर रखकर ओवरलोड सवारियां भर रही थीं। लगातार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.