बक्सर, अप्रैल 23 -- बक्सर। शाहाबाद प्रमंडल बनाने की मांग वर्षों से की जा रही है। यह जल्द पूरा होना वाला है। परंतु इसका मुख्यालय सासाराम में होने की चर्चा है। जिसका विरोध युवा संपूर्ण क्रांति मोर्चा करता है। इस संबंध में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने प्रेसबयान जारी कर कहा कि इसके लिए संघर्ष किया जाएगा। इस मांग को लेकर सड़क पर उतरेंगे। हर हाल में बक्सर को शाहाबाद प्रमंडल का मुख्यालय बनाया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...