हरदोई, मार्च 8 -- हरदोई, संवाददाता। जिले की शाहाबाद तहसील के परगना पंडरवा स्थित ग्राम डर्रा में यूनानी चिकित्सालय के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराई गई है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने राजस्व संहिता नियमावली के प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी ने बताया ग्राम डर्रा की राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि को पुनः सरकारी उपयोग के लिए लिया है। उपलब्ध विवरण के अनुसार गाटा संख्या 576 की कुल 0.2780 हेक्टेयर भूमि में से 0.1000 हेक्टेयर भूमि यूनानी चिकित्सालय के निर्माण के लिए उपलब्ध कराई गई है। राजस्व अभिलेखों में यह भूमि अन्य कृषि योग्य बंजर भूमि के रूप में दर्ज है। उक्त भूमि आयुष विभाग को यूनानी चिकित्सालय के निर्माण के उद्देश्य से निःशुल्क उपलब्ध कराई गई है। चिकित्सालय बनने से क्षेत्र के लोगों को पारंपरिक यूनानी चिकित्सा पद्धति के तहत उपच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.