हरदोई, अप्रैल 30 -- शाहाबाद। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम छपरापुर में एक किसान द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। झबरापुरवा निवासी शिवरतन (35 वर्ष) पुत्र राम किशोर खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार को अज्ञात कारणों के चलते उन्होंने गांव के बाहर स्थित आम के बाग में गमछे के सहारे पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- गड़खा में युवक ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्...