शाहाबाद और झारखंड के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक संबंधों पर मंथन
रांची, अप्रैल 13 -- रांची, संवाददाता। रांची प्रेस क्लब में रविवार को 'शाहाबाद का गौरवशाली इतिहास और झारखंड से संबंध' विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें बिहार और झारखंड के विशेषज्ञों ने दोनों क्षेत्रों के साझा इतिहास और सांस्कृतिक जुड़ाव पर अपने विचार साझा किए। समिति के अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि भले ही प्रशासनिक रूप से बिहार और झारखंड अलग राज्य हैं, लेकिन झारखंड आज भी शाहाबाद की संस्कृति से ओतप्रोत है। उन्होंने बताया कि झारखंड के कोने-कोने में बसे उरांव समाज के पूर्वज मूल रूप से रोहतासगढ़ के निवासी थे। साथ ही, झारखंड के निर्माण और विकास में शाहाबाद के भोजपुरी भाषी लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कार्यक्रम में जस्टिस डॉ. एसए पाठक ने दोनों राज्यों के प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक-सांस्कृतिक संबंधों पर भी विस्तार से चर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.