बदायूं, जनवरी 11 -- बदायूं, संवाददाता। घर से फरार शाहजहांपुर जिले के प्रेमी युगल ने पुलिस टीम को सामने देखकर ऐसा कदम उठा लिया, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। पुलिस और प्रेमिका के परिजनों की मौजूदगी में दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया, हालत बिगड़ते ही आनन-फानन में बदायूं के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पुलिस कर्मियों ने अपनी मर्जी से छुट्टी करा कर दोनों को किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि घटनाक्रम के बाद से प्रेमिका के परिजन कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के पुलिस लाइन चौराहे का है। शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले प्रेमी युगल करीब 15 दिन पलहे घर से फरार हो गए थे। इस संबंध में प्रेमिका के पिता ने 30 दिसंबर 202...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.