नई दिल्ली, मार्च 4 -- बॉलीवुड के शाहरुख खान की गिनती इंडस्ट्री के सबसे अमीर एक्टर्स में होती है। और इकलौते ऐसे एक्टर्स हैं जो ग्लोबली बिलेनियर क्लब का का हिस्सा हैं। Hurun India Rich लिस्ट 2025 के आधार पर किंग खान की नेट वर्थ 12490 करोड़ है करीब 1.4 बिलेनियर। शाहरुख सिर्फ अपनी फिल्मो से ही नहीं बल्कि दूसरे बिजनेस से भी कमाई करते हैं। शाहरुख खान की रईसी के बारे में हाल में सेलेब्रिटी वेल्थ मेनेजर दीपक हिरो वाजीरानी ने बात की।इसलिए अलग हैं शाहरुख खान हाल में शरन हेगड़े के साथ बातचीत में दीपक ने शाहरुख खान की वेल्थ को लेकर बात की। दीपक ने बताया कि शाहरुख खान की सक्सेस कोई अचानक नहीं मिली है। वो एक बिजनेसमैन हैं और वो इस मामले में बहुत ज्यादा समझदार हैं। वो बिजनेस को समझते हैं। इस युग में सिर्फ एक ही शाहरुख खान हो सकता है। दीपक से जब पूछा गया क...