नई दिल्ली, मार्च 16 -- साल 2004 में आई शाहरुख खान की फिल्म मैं हूं ना को ऑडियंस ने पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई इस फिल्म में सुष्मिता सेन के साथ शाहरुख की जोड़ी भी खूब जमी थी। अब फिल्म की डायरेक्टर फराह खान ने मैं हूं ना से जुड़ी एक अहम बात बता दी है। उन्होंने बताया कि पहले ये एक छोटी सी रोमांटिक फिल्म थी जिसमें एक शाहरुख को अपनी टीचर से प्यार हो जाता है। लेकिन बाद में इस फिल्म के अंदर पाकिस्तान वाला एंगल जोड़ा गया।मैं हूं ना की कहानी में नहीं था पाकिस्तान एंगल रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट पर फराह ने बताया कि उनकी फिल्म मैं हूं ना शुरुआत में एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। वो कॉलेज जाता है और उसे अपनी टीचर से प्यार हो जाता है। फराह ने कहा कि ये कांसेप्ट अच्छा था क्योंकि हर किसी की जिंदगी में एक टीचर होती है जिसे वो प्यार करते हैं। तो उन...