नई दिल्ली, मई 26 -- बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऑन-स्क्रीन जोड़ियां ऐसी होती हैं, जिन्होंने पर्दे पर अपना जादू बिखेरा है। इस जोड़ियों को आज भी लोग उतना ही पसंद करते हैं। इस लिस्ट में कई नाम शामिल हैं, लेकिन सबसे ज्यादा अगर किसी की जोड़ी को पसंद किया गया तो वो है शाहरुख खान और काजोल। दोनों की बेजोड़ केमिस्ट्री ने पर्दे पर हर बार आग लगाई है। इस जोड़ी ने युवाओं को प्यार करना सिखाया है। आज भी इन दोनों की फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। आज हम आपको शाहरुख और काजोल की आईकॉनिक फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचाया है। तो चलिए देखते हैं उनकी फिल्मों की लिस्ट...बाजीगर शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'बाजीगर' ब्लॉकबस्टर रही थी। इस मूवी में शाहरुख अपने पिता की मौत का बदला कजोल के पिता से लते हैं। फिल्म में इनके ...